Sunday, March 26, 2023
spot_img

बसोली क्षेत्र में 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि:आधे घंटे तक चला बारिश का दौर, किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान


बूंदी8 मिनट पहले

बसोली क्षेत्र में शाम 5 बजे बारिश के साथ 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई।

बूंदी के बसोली क्षेत्र में शाम 5 बजे बारिश के साथ 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ओलावृष्टि होने से किसानों की सब्जियों की फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। वही तालेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से किसान मायूस है।

नयागांव के किसानों ने बताया कि 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई और आधे घंटे तक बारिश का दौर चला। जिससे टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। चने के आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही आम के पेड़ों में आ रहे छोटे फल भी प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही मौसम के खराब होने से कई किसानों की खेतों में गेहूं की फसलें आड़ी पड़ गई। इसके साथ ही मौसम में बदलाव और ठंड का असर शुरू हो गया है। जिसके चलते होलिका दहन कार्यक्रम का समय भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि होली के दिन ओलावृष्टि होने से त्योहार में भी ठंड का असर दिखाई दिया है। जिसके चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments