Sunday, March 26, 2023
spot_img

तेज धमाका, पिता-पुत्र की मौत:पत्नी व 1 साल के बेटे को लेकर पिता निकला था, 6 KM दूर एक्सीडेंट


अलवर12 मिनट पहले

घायलों को अस्पताल लेकर आया।

अलवर शहर में बहरोड़ रोड पर धोलीदूब के निकट कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बगल में रोड किनारे बने चबूतरे से टक्कर लगी। इतना तेज धमाका हुआ कि लोग घर व दुकानों से बाहर आ गए। देखा तो कार क्षतिग्रस्त थी। अंदर तीन जने लहूलुहान मिले। जिनमें पति-पत्नी और एक साल का बच्चा था। एक्सीडेंट में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां गंभीर घायल है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे के आसपास धोलीदूब के निकट तेज धमाका हुआ। लोगों ने देखा कि कार क्षतिग्रस्त है। जो पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद चबुतरे में भिड़ी। कार के अंदर हरियाणा के केरू गांव निवासी 32 वर्षीय अमित धोबी उनकी पत्नी कविता (30) और 1 साल का बेटा लक्ष्य था। जो अलवर शहर की आवासीय सोसायटी अपनाघर शालीमार से निकले थे। करीब 5 किलोमीटर दूरी पर ही एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। तेज स्पीड के कारण कार क्षतिग्रस्त हुई।वहीं अंदर बैठे पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां भी गंभीर घायल है। जो जिला अस्पताल से जयपर रैफर की हैं।

सरकारी एंबुलेंस नहीं आई तो निजी कार से लाए

लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद सरकारी एंबुलेंस काफी देर तक नहीं आई। इस कारण उसमान सरपंच की कार से घायलों को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज जारी है। 1 साल का मासूम अपनी मां की गोद में था। वहीं पिता कार चला रहे थे। हरियाणा के केरू गांव से पिता अपनी पत्नी व बच्चे को लेने अलवर आया था। यहां से कार से निकले थे। कुछ मिनट बाद ही हादसा हो गया। उसके बाद अस्पताल में महिल का भाई व परिजन आए।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments