Sunday, March 26, 2023
spot_img

शुभ मुर्हूत में किया होलिका दहन:गाजे-बाजे के साथ नन्हें दूल्हों को करवाए होलिका के फेरे, चंग-DJ पर झूमे युवा

पालीएक घंटा पहले

पाली में सोमवार शाम को शुभ मुर्हूत में सुंदर नगर में होलिका दहन करते मोहल्लेवासी।

पाली में सोमवार शाम ढलने के बाद शुभ मुर्हूत में होलिका दहन शहर के विभिन्न मोहल्लों में किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ नन्हें दूल्हों को होलिका दहन स्थल पर लाया गया। जहां उनके काका और मामा ने गोद में उठाकर होली क फेरे लगवाए। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा बुरी नजर से बचा रहता है। कई जगह होली दहन के बाद युवा चंग की थाप पर फाग गीत गाते, डांस करते नजर आए। तो कहीं जगह DJ पर युवा डांस करते दिखे। होली के चारों तरफ आकर्षक रंगोली सजाई गई। होली को महिलाओं ने चुनरी ओढ़ाई। तथा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। कई जने होली दहन की आग में गेंहू सेंकते नजर आए। बता दे प्रदोष वेला में शाम 6:38 बजे से रात 9:05 तक होलिका का शुभ मुर्हूत रहा।

पाली के सुंदर नगर में होलिका दहन के दौरान गेंहू सेकते मोहल्लेवासी।

तैनात रहा पुलिस जाप्ता
होली पर्व को लेकर शहर भर में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाप्ता जगह-जगह तैनात रहा। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियों देर रात तक राउंड करती नजर आई।

मंगलवार को खेलेंगे रंग- लगाएंगे गुलाल
मंगलवार को धुलण्डी पर शहर सहित जिले भर में लोग होली खेलेंगे। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाएंगे तथ होली की शुभकामना देंगे। इसके साथ ही दोपहर बाद गांवशाही गैर शहर में निकाली जाएगी। बुधवार को शहर में बादशाह का मेला भरेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments