Monday, March 27, 2023
spot_img

खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने होली शुभकामनाएं:जनसुनवाई में बोले विधायक इसी माह बरवाड़ा खेल स्टेडियम के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि


सवाई माधोपुर33 मिनट पहले

जनसुनवाई करते विधायक।

होली के अवसर पर खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने जनसुनवाई की। इसी के साथ ही इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं भी दी। जन सुनवाई के दौरान विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि चौथ का बरवाड़ा खेल स्टेडियम के लिए इसी महिने अतिरिक्त राशि मिल जाएगी। इसके लिए उन्होंने खेल मंत्री अशोक चांदना से मुलाकात कर अतिरिक्त राशि आवंटित किए जाने की मांग की है। जिस पर उन्होंने मार्च महीने में अधिक राशि दिए जाने आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसके तहत बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा आदि व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त बजट दिया गया है। इस दौरान चौथ का बरवाड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ता बसंती लाल सैनी, इकबाल खान, अनीस अहमद देशवाली, इस्लामुद्दीन खान, गिर्राज माली, सरवन लाल मीणा ने खेल स्टेडियम सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि खेल स्टेडियम के लिए उन्होंने विधायक कोटे से 10 लाख रुपए पहले ही दे दिए थे। खेल परिषद की ओर से 10 लाख रुपए जल्द ही इस महीने मिल जाएगे। जिसके तहत इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न नवीन सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष विमल कुमार मीणा ने सरपंचों से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी विधायक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक अशोक बैरवा ने बिजली एवं पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर मौके पर इंजीनियर्स को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र वासियों होली की शुभकामनाएं भी दी।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments