Friday, March 24, 2023
spot_img

जिला कलेक्टर ने अनाथ बच्चे के बटन बांधे:पत्नी ने दुलारा, फिर गुलाल लगाया; वंश ने गाया- बच्चे मन के सच्चे

अलवर20 मिनट पहले

कलक्टर की पत्नी 5 साल के बच्चे के दुलार करते हुए।

अलवर कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी पत्नी के साथ सोमवार को भूरासिद्ध रोड स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे। वहां कलेक्टर ने 5 साल के अनाथ बच्चे वंश की शर्ट के खुले बटन दिखे तो अपने हाथों से बटन बंद किए। पत्नी ने बच्चे को उसे दुलारा। फिर दोनों ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली खेली। बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। यह सब देख साथ के अधिकारी व कर्मचारी भी भावुक हो गए।

वंश ने गाया- बच्चे मन के सच्चे

बंजारा परिवार के अनाथ पांच साल के वंश से कलेक्टर व उनकी पत्नी ने बातचीत की। कलेक्टर ने पूछा भी आपको क्या कविता या गीत आता है। इस पर बच्चे ने कहां हां। वंश ने – बच्चे मन के सच्चे गीत गाया और डांस भी किया। यह दृश्य बहुत मार्मिक था। सबकी आंख भर आई।

जब बच्चों के बारे में जाना तो और मन पसीज गया। मां ने वंश को जन्म दिया तो उनकी मौत हो गई। पिता की पहले ही बीमार में मौत हो गई थी। फिर कुछ समय दादा दादी ने पाला। बाद में दोनों की मौत हो गई। उसके बाद से वंश चाइल्ड लाइन में है।

बच्चे ने कलेक्टर के सामने गीत गाया।

यहां कुल 36 बच्चे

इस अनाथ आश्रम में 36 बच्चे हैं। होली के दिन 33 वहीं मिले। सबसे कम उम्र का बच्चा चार साल 9 महीने का वंश ही था। बाकी बच्चे 6 से 13 साल तक की उम्र के थे।

अनाथ आश्रम के बच्चे हाथों पर फल में मिठाई लिए।

अनाथ आश्रम के बच्चे हाथों पर फल में मिठाई लिए।

सोनू ने पंजाबी में गीत सुनाया

दूसरे बालक सोनू ने पंजाबी में गीत सुनाया। करीब एक घंटे तक कलेक्टर यहां रुके। उनके साथ RAS अधिकारी सोहन सिंह नरूका भी मौजूद थे। यह सब देखकर अधिकारी भावुक भी हो गए। इस दौरान नरेंद्र सिंह, रीता सिंह, अनुराग सिसोदिया, अतुल सिंह, कृतिका सिंह व माया सैनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments