भीलवाड़ा27 मिनट पहले
पुलिस ने आरोपी का पकड़ लिया। उसने नशे के लिए लूट व हत्या करना कबूल किया है।
अपने खेत से घर के लिए निकली 68 साल की नंदू कीर की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। नंदू की हत्या उसके गांव में रहने वाले शक्ति सिंह (25) पुत्र भगवत सिंह ने की थी। शक्ति सिंह ने सोमवार को नंदू कीर को खेत से घर अकेले जाते देख उस पर हमला कर दिया था। उसके गले में चाकू मार दिया था। उसके बाद नंदू के हाथ में पहने हुए चांदी के कंगन निकाल दिए और शव को कंधे पर उठाकर नहर के गड्ढे में डाल दिया। आरोपी ने मृतका के पैर में पहने कड़े भी खोलने की कोशिश की थी लेकिन, उन्हें वह खोल नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार व वृद्धा के चांदी के कंगन के बारे में पूछताछ कर रही है।
मंगलवार सुबह नगर के गड्ढे में मिला था नंदू कीर का शव
फूलिया कला प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरदारपुरा गांव में रहने वाली नंदू कीर (68) पत्नी गिला कीर रात से अपने घर से गायब थी। और परिजन उसे ढूंढ रहे थे। मंगलवार सुबह उसका गांव के पास ही नहर के एक गड्ढे में मिला। महिला का शव लहूलुहान हालत में था। इस मामले में गांव के कई लोगों के पूछताछ करने पर गांव में रहने वाले शक्ति सिंह पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी को नशे की लत थी। नंदू को शाम को खेत से अकेले जाते देखा था। वह नंदू के पहने हुए गहनों को भी देख रखा था। इन्हीं गहनों के लिए उसने नंदू को मौत के घाट उतार दिया।
सोने के जेवरात नजर ही नहीं आए
नंदू ने अपने गले में ओढनी डाल रखी थी। जिसके कारण आरोपी शक्तिसिंह को मृतका के सिर्फ हाथ व पैर में चांदी के गहने ही नजर आए। मृतका ने अपने गले में सोने की रामनामी व जेवरात भी पहन रखे थे। जिन्हें आरोपी देख नहीं पाया। और वह मृतका के शव पर सुरक्षित मिले।
परिजनों का भी कंगन पर नहीं गया ध्यान
पुलिस ने बताया कि मृतका का शव मिलने पर उसके बेटे ने सभी जेवरात सुरक्षित होने की बात बताई थी। लेकिन, जब घर की महिलाओं व अन्य परिजनों ने शव देखा तो चांदी के कंगन गायब होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस की जांच का एंगल ही बदल गया।
फोटो क्रेडिट – कमलेश शर्मा, फूलिया कला
Source link
Recent Comments