जयपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 22वें भारत रंग अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में जयपुर के बहुचर्चित नाटक त्रियात्रा को मंचन के लिए चुना गया है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 22वें भारत रंग अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में जयपुर के बहुचर्चित नाटक त्रियात्रा को मंचन के लिए चुना गया है। त्रियात्रा की 50वीं प्रस्तुति श्रीनगर कश्मीर में टैगोर थिएटर में 25 फरवरी को प्रस्तुत होने जा रही है। भारत रंग महोत्सव इस बार देश के 9 राज्यों में चल रहा है, उसमें श्रीनगर भी है। गगन मिश्रा और प्रियदर्शनी मिश्रा निर्देशित क्युरीयो संस्था जयपुर के इस त्रियात्रा नाटक मे तीन देशों की तीन कथाएं शामिल हैं। अमेरिका के ओ हेनरी की बार्बरस शॉप, भारत के गगन मिश्रा की अंत की शुरुआत और रशिया के मैक्सिम गोर्की की उसका प्रेमी कहानियों को शामिल किया गया है। इन कहानियों को तीन अलग अलग विषयों के साथ नाट्य प्रस्तुति से मंचित किया जाएगा।

अमेरिका के ओ हेनरी की बार्बरस शॉप, भारत के गगन मिश्रा की अंत की शुरुआत और रशिया के मैक्सिम गोर्की की उसका प्रेमी कहानियों को शामिल किया गया है।
त्रियात्रा की टीम में कपिल शर्मा, अभिषेक झांकल, महमूद अली, शहजोर अली, कनक, कमलेश, अंशुल अवस्थी, गुड्डी, असलम पठान, प्रेरणा, कमल, प्रज्ञा, भाष्मती, शाण्डिल्य,अधृत जैसे नाम शामिल है। इसकी अब तक 49 प्रस्तुतियां हो चुकी है। देश के अधिकतर नाट्य महोत्सवों में इसकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, कानपुर, भोपाल, गया, सागर, प्रयागराज, रोहतक, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, दिल्ली, उज्जैन, इंदौर, जोधपुर, लुधियाना, पठानकोट एवं मुम्बई के अंतराष्ट्रीय महोत्सव काला घोड़ा में 2017 में भी इसकी प्रस्तुति ने जयपुर राजस्थान के रंगमंच का नाम किया है।

प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।
Source link
Recent Comments