Sunday, March 26, 2023
spot_img

सरसों और जीरे को हुआ खतरा:अंधड़, बारिश और कई जगह गिरे ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता


जोधपुर15 मिनट पहले

जोधपुर जिला में 2 दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खराब हुई फसल।

जोधपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिन पहले हुई बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। एक बड़ी राहत यह है कि गेहूं की फसल ज्यादा नुकसान से बच गई है। लेकिन इन दिनों जोधपुर जिले में 6 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में फसलें खड़ी है। इनमें सरसों और जीरा की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

सबसे ज्यादा सरसों की फसल 2 लाख हैक्टेयर से अधिक है जो अधिकतर कट कर खेतों में पड़ी है। वही जीरे की बुवाई 1 लाख 65 हजार हैक्टेयर से अधिक है। जिसमे सिंचाई बंद करने के बाद हुई बरसात के कारण नमी व ओस से नुकसान दिखने लगा है।

पहले भी पाले के कारण रबी फसलों में नुकसान हुआ था। वही पिछले दिनों तापमान बढ़ने व झोला चलने से दाने पर आई हुई फसलें अधूरी ही पक पाई थी।

क्षेत्र के किसानों का कहना है बुवाई के समय प्रतिकूल मौसम के पश्चात लगातार आपदाओं के कारण इस रबी सीजन की फसलों में सामान्य से 30 से 40 प्रतिशत ही फसल उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिले में रबी फसल का बुवाई रकबा

फसल – बुवाई

जीरा – 165500

सरसो – 202000

इसबगोल – 32700

चना – 48700

गेहूं – 69800

तरामीरा – 16800

मेथी – 10200

अरंडी – 25000

लहसुन – 10000

प्याज – 17000

अन्य – 17800

फसल खराबे की सूचना यहां दे सकेंगे

जिले में असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, अंधड़ के कारण कृषको की फसलों में नुकसान हुआ है। कृषको को फसलों में हुए नुकसान की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल के नुकसान के 72 घंटे के भीतर दर्ज करवानी है।

– बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002664141

– क्रॉप इंश्योरेंस एप

– निर्धारित प्रारूप में नुकसान की सूचना भरकर बीमा कंपनी की ईमेल आई डीpmfbyrajasthan@futuregenerali.in या कृषि विभाग, बीमा कमपनी के प्रतिनिधि, बैंक में शिकायत दर्ज करवा सकते है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर ने बताया कि तेज अंधड़ के बेमौसम बरसात से रबी सीजन की फसलों में नुकसान हुआ है। सरसों की फसल खेतों में कटी हुई पड़ी ऐसे में इसमें बड़े नुकसान की आशंका है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments