Sunday, March 26, 2023
spot_img

बाघ कुश ने किया लेपर्ड का शिकार:रणथम्भौर के जोन नम्बर 9 में लेपर्ड के शिकार का लुफ्त उठाता दिखा बाघ टी-129


सवाई माधोपुरएक घंटा पहले

पने शिकार लुप्त उठाता बाघ टी-129 कुश।

वाइल्ड लाइफ हैरत से भरे हुआ है। यहां अक्सर ऐसे लम्हे सामने आते है जो यादगार बन जाते है। ऐसा ही लम्हा बीते दिन देखने को मिला, जब रणथम्भौर के बाघ टी-129 कुश ने एक लेपर्ड का शिकार कर लिया। इतना ही नहीं बाघ ने लेपर्ड को अपना शिकार बनाने के लिए बाद अपने शिकार लुफ्त उठाता हुआ दिखाई दिया।

रणथम्भौर के जोन नम्बर में रविवार शाम की पारी में पर्यटकों को बाघिन लाडली के बेटे कुश के दीदार हुए थे। इस दौरान बाघ टी-129 कुश का सामना एक लेपर्ड से हो गया। बाघ कुश को अपनी टेरेटरी में लेपर्ड का दखल नागवार गुजरा। जिसके चलते बाघ ने लेपर्ड पर हमला कर दिया। चंद मिनटों में ही बाघ कुश ने लेपर्ड को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद बाघ कुश अपने इस शिकार लेपर्ड का लुफ्त उठाता हुआ दिखाई दिया। यहां मौजूद पर्यटक इस यादगार लम्हे को देखकर गदगद हो गए। पर्यटकों में इसे लम्हें को अपने कैमरे में बी कैद कर लिया। इन्हीं पर्यटकों में से एक पर्यटक ने दैनिक भास्कर को यह वीडियो उपलब्ध कराया है। जिसे दैनिक भास्कर आपके साथ साझा कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाघिन नूर ने एक लेपर्ड पर हमला कर दिया था। इस दौरान लेपर्ड ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। इसी के साथ ही बाघ टी-120 भी ऐसा ही कारनामा कर चुका है। बाघ टी-120 भी लेपर्ड का शिकार के बाद उसका लुफ्त उठाता दिखा था। वहीं बाघ टी-101 की टेरेटरी में भी एक लेपर्ड आ गया था। बाघ और लेपर्ड की झड़प हुई थी, लेकिन लेपर्ड ने बाघ के सामने हार मान ली थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments