Sunday, March 26, 2023
spot_img

राजसमंद में गांधी दर्शन प्रशिक्षण:अणुव्रत विश्व भारती के दो दिवसीय आयोजन की हुई शुरुआत

राजसमंद44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अणुव्रत विश्व भारती में दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण

राजसमंद में गुरुवार को अणुव्रत विश्व भारती परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम चरन शर्मा के अनुसार जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण की शुरुआत योग के साथ की गई।

जहां पर सामूहिक रूप से सभी ने योगाभ्यास किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इस दौरान गांधी दर्शन प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ विजेन्द्र कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी की शांति एवं अहिंसा नीति व सत्य के साथ प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया।

बाद में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित चिकित्सा विभाग की अन्य योजनाओं पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चतुर कोठारी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी सहित प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments