Sunday, March 26, 2023
spot_img

आग लगने से दो की मौत:जयपुर रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

बीकानेर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यहां जयपुर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस सप्लाई की लाइन को बंद किया, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मरने वाले दो युवकों में एक बिहार का और दूसरा नया गांव कोलायत का रहने वाला है। आग बुझाने के लिए एक दर्जन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

जयनारायण व्यास पुलिस के अनुसार खाओसा रेस्टोरेंट में रात करीब दो बजे आग लगी, जिसे सुबह करीब साढ़े छह बजे तक बुझाया गया। आग बुझने के बाद पुलिस को मौके पर दो युवकों की लाश मिली। खाओसा रेस्टोरेंट के संचालक राजेश रावत ने मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र हरे कृष्ण निवासी पटना बिहार और धने सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नया गांव कोलायत के रूप में की है। दोनों युवकों की उम्र 24 साल बताई जा रही है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखा गया है। शव पूरी तरह जल चुकी है। परिजनों को सूचना दी गई है, जो शव की पुष्टि करेंगे, इसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

कैसे लगी आग?

अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी? प्रथम दृष्ट्या माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। दो मंजिला इमारत में पहले ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी, इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर आग पहुंची। दोनों मजदूर भी फर्स्ट फ्लोर पर ही सो रहे थे। यहीं पर सिलेंडर भी रखे हुए थे। संभवत: उनमें भी आग पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एक दर्जन फायर ब्रिगेड

बीछवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 2.20 बजे मिली थी। इसके बाद फायर स्टेशन और थानों के आगे खड़ी सभी फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना कर दी गई। सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। खाओसा रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

.. इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments