Friday, March 24, 2023
spot_img

JLN अस्पताल में वरटाईगो लेब की सुविधा शुरू:बीमारी डायग्नोस के साथ ट्रीटमेन्ट में भी मदद मिलेगी, नर्व स्टीम्युलेटर से सेफ सर्जरी

अजमेर10 मिनट पहले

मशीन का अवलोकन करते डॉक्टर्स।

अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग में वरटाईगो लेब की सुविधा शुरू की गई है। यहां लगी मशीन से न केवल बीमारी का डायग्नोस होगा बल्कि मशीन से मरीज का ट्रीटमेन्ट भी होगा। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। यह मशीन करीब 54 लाख की लागत से खरीदी गई है। इसके साथ ही 25 लाख् की नर्व स्टीम्युलेटर एवं मॉनिटर की मदद से सेफ सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी।

ईएनटी विभाग की टीम।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभाग में वरटाईगो लैब तथा नर्व स्टीम्युलेटर एवं मॉनिटर की स्थापना की गई है। इन आधुनिक उपकरणों का लाभ अजमेर शहर एवं संभाग के मरीजों को मिलेगा। वरटाईगो लैब विभिन्न प्रकार के चक्कर के मरीजों की जांच, उपचार तथा रिहैबिलिटेशन के लिए उपयोग में लाई जाएगी। शरीर का संतुलन बनाने में कान का विशेष योगदान होता है तथा चक्कर के विभिन्न मरीजों में लगभग एक तिहाई कान की समस्याओं के कारण होते हैं। वरटाईगो लैब में चक्कर से विभिन्न जांचे कर चक्कर के कारणों को बेहतर ढंग से जानने तथा चक्कर के कारणों के सटीक डायग्नोसिस में मदद मिलेगी। जो कि उपचार में सहायक होगा। साथ ही इसके रिहैबिलिटेशन सॉफ्टवेयर से चक्कर के इलाज की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो पाएगी। ऑपरेशन के समय विभिन्न नसों की जांच एवं बचाव के लिए विषेशकर चेहरे की फेशियल नर्व तथा आवाज की रिकरेंट लेरी एंजियल स्टीम्युलेटर एवं मॉनिटर की सुविधा भी मिलेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments