Friday, March 24, 2023
spot_img

अभिषेक राणा और शैलजा की वेडिंग:देर शाम को तोरण के बाद विवाह की रस्में हुई, विधायकों ने जमकर लगाए ठुमके

उदयपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक की डेस्टिनेशनल वेडिंग बुधवार रात को उदयपुर में एक होटल में हुई। इस शादी हिमाचल के CM सुक्खू के साथ ही कई मंत्री, BCCI से जुड़े राजीव शुक्ला और राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट भी शामिल हुए।

हिमाचल के सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक की डेस्टिनेशनल वेडिंग बुधवार रात को उदयपुर में एक होटल में हुई। इस शादी हिमाचल के CM सुक्खू के साथ ही कई मंत्री, BCCI से जुड़े राजीव शुक्ला और राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट भी शामिल हुए। डबोक एयरपोर्ट पर दोपहर बाद चार्टर से बारात पहुंची। इसके बाद सभी को शिकारबाड़ी ले जाया गया। इसके बाद मायरे की रस्में अदा हुई। इसके बाद शाम को तोरण से जुड़ी परंपराओं को निभाया गया। देर रात को अभिषेक राणा और शैलजा कुंवर की शादी हुई। इस शादी में राजस्थान के कई पूर्व राजघरानों के लोग भी शामिल हुए। राणा परिवार चंडीगढ़ से बरात लेकर उदयपुर पहुंचा।

वही बेटे की बरात में विधायक राजेंद्र राणा ने जमकर ठुमके लगाए। साथ में आए रिश्तेदारों के साथ कई विधायकों ने भी दूल्हे को बधाई दी। राणा के समधी राजस्थान के मेवाड़ राजघराने के जुडे़ एक ठिकाने से संबंध रखते हैं। अभिषेक राणा के ससुर राव महेंद्र सिंह चुंडावत राजस्थान के मेवाड़ राजघराने के भीलवाड़ा जिले के भगवानपुरा ठिकाना रियासत से हैं। राजेंद्र राणा ने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान में VIP गेस्ट के लिए पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन रखा हैं। जिसके लिए देश भर के तमाम VIP को निमंत्रण पत्र अलग से भेजे गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments