Sunday, March 26, 2023
spot_img

खेत में घुसी पुलिस-जीप तो भागा हत्याकांड का आरोपी:पथराव कर फार्म-हाउस में कूदा; पुलिस ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती

भरतपुर6 घंटे पहले

ट्रिपल मर्डर का आरोपी लाखन। महेंद्रगढ़ से लाते वक्त पुलिस की कार का एक्सीडेंट हुआ। आरोपी ने भागने की कोशिश की।

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में हुए सिकरौरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी लाखन अब पुलिस की गिरफ्त में है। ट्रिपल मर्डर के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रविवार शाम गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लाखन पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था।

3 महीने तक वेश बदलकर छुपता रहा

एसपी श्याम सिंह ने सोमवार शाम एसपी ऑफिस में पत्रकारों को 26 नवंबर 2022 की देर रात 1.30 बजे आरोपी लाखन और उसके साथियों ने पड़ोसी टेनपाल के पिता, चाचा और ताऊ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपी टेनपाल से थप्पड़ का बदला लेना चाहता था। इस हमले में टेनपाल भी घायल हुआ था। वारदात के बाद से लाखन फरार था।

टेनपाल का घर जहां फायरिंग की गई। इसी घर में 26 नवंबर की रात 3 भाइयों को गोलियों से भून दिया गया।

एसपी ने बताया कि लाखन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। इस मामले में 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मर्डर के बाद आरोपी लाखन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और नेपाल में वेश बदलकर रहा।

हरियाणा में होने की सूचना मिली

5 मार्च रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रिपल मर्डर का आरोपी लाखन हरियाणा के महेंद्रगढ़ में छुपा हुआ है। उसने अपनी पहचान छुपा रखी है। सूचना पर पुलिस की 2 अलग-अलग टीमें हरियाणा के लिए रवाना हुईं। रविवार देर शाम महेंद्रगढ़ से आरोपी को दबोच लिया गया।

टेनपाल और उसका पड़ोसी लाखन दोस्त थे। मजाक-मजाक में दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिया। लाखन बुरा मान गया और उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

टेनपाल और उसका पड़ोसी लाखन दोस्त थे। मजाक-मजाक में दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिया। लाखन बुरा मान गया और उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

पुलिस की कार पलटी, भागने की कोशिश की

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी लाखन को लेकर कार से रविवार रात भरतपुर के लिए रवाना हुई। रविवार रात 1 बजे मांडेरा इलाके (भरतपुर) में एक फार्म हाउस के पास खेतों से निकलकर एक गाय पुलिस की कार के सामने आ गई।

जिससे पुलिस की कार बेकाबू होकर सरसों के खेत में चली गई। इस हादसे में अचानक कार का पीछे का गेट खुल गया। इस पर लाखन पुलिस से धक्का-मुक्की की और उतरकर भागने की कोशिश की। उसने पुलिस पर पथराव भी किया।

कुम्हेर थाना पुलिस को 3 महीने से लाखन की तलाश थी। उसके 7 साथी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। तस्वीर टेनपाल के घर की है। इसके ठीक सामने लाखन का घर है।

कुम्हेर थाना पुलिस को 3 महीने से लाखन की तलाश थी। उसके 7 साथी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। तस्वीर टेनपाल के घर की है। इसके ठीक सामने लाखन का घर है।

कार से निकलकर लाखन फार्म हाउस की तरफ भागा और दीवार फांदकर फार्म हाउस में कूद गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर फिर से उसे पकड़ लिया। फार्म हाउस की दीवार कूदने के कारण लाखन के हाथ-पैर में चोट लगी।

इसके बाद उसे कुम्हेर के अस्पताल लाया गया। वहां से उसे RBM (राय बहादुर मेमोरियल) अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस की निगरानी में आरोपी का इलाज जारी है।

क्या था पूरा मामला

पिछले साल 27 नवंबर को टेनपाल के चचेरे भाई ने कुम्हेर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा कि पड़ोसी लाखन और उसके पिता हरि सिंह ने मामूली विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। 26 नवंबर की रात लाखन ने अपने साथियों को बुलाया और रात करीब 1 बजे घर पर हमला कर दिया।

पहले लाखन और उसके साथ आए बदमाशों ने पथराव किया। टेनपाल के पिता गजेंद्र ने जब छत पर चढ़कर देखा तो लाखन और उसके साथियों ने गजेंद्र के पिता पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुन टेनपाल की मां माया बाहर आई तो उस पर फायरिंग कर दी, माया घायल हो गई। गजेंद्र के भाई ईश्वर, समंदर और गजेंद्र का बेटा टेनपाल, टेनपाल की पत्नी रवीना बाहर आए तो उन पर भी फायरिंग कर दी, घटना में गजेंद्र, ईश्वर और समंदर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

पड़ोसी ने पुलिसकर्मी सहित 3 भाइयों को मार डाला:भरतपुर में परिवार पर बरसाईं गोलियां, 2 दिन पहले हुआ था झगड़ा

भरतपुर में बीती रात एक पुलिसवाले सहित तीन भाइयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी के बेटे से झगड़े के बाद पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिला व एक पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भरतपुर के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments