अजमेरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भाजयुमो की बैठक।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात की जिला बैठक जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय अजमेर पर संपन्न हुई। इसमें सरकार के चार साल के कार्यकाल को कुशासन बताते हुए सरकार के खिलाफ 4 मार्च को विधानसभा घेराव पर चर्चा की। साथ ही कल से मंडल स्तर पर बैठक करने का निर्णय किया।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अजमेर देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत ने बताया- कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, दुराचार, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मामले हुए। जिसे आज युवाओं में,महिलाओं में,किसानों में आक्रोश है। इन सब मुद्दों को लेकर अब भाजपा का कार्यकर्ता शांति से नहीं बैठने वाला है। अब आम जन की आवाज को लेकर इस कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। इसी संदर्भ में 4 मार्च को विधानसभा घेराव को लेकर विस्तृत चर्चा की और योजना बनाई।

विधानसभा घेराव के लिए तैयारियों पर चर्चा।
जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा पेपर लीक इस कांग्रेस सरकार में एक परंपरा बन चुकी है। इनके 4 साल के कुशासन में कई बार पेपर लीक हुए है। युवाओं के साथ धोखा गया है। इस कांग्रेस सरकार ने 4 साल में एक भी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है और ना सफलता पूर्वक कोई पेपर करवा पाई है। इसके चलते युवाओं में रोष है कांग्रेस सरकार के पेपर लीक मामले, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में 4 मार्च को विधानसभा घेराव किया जाएगा । 4 मार्च को विधानसभा घेराव में कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा सड़कों पर रहेगा और इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ मस्तिष्क पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेगा। विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर नलिया ने बताया कि जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न होने के बाद हम कल से मंडल स्तर पर बैठक करेंगे। कॉलेज छात्रावास में युवाओं से संपर्क करेंगे। विधानसभा घेराव के लिए सभी विधानसभाओं पर अर्जुन नलिया ने संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए। पुष्कर विधानसभा से संयोजक राजन सिंह रावत, सह संयोजक हरि सिंह रावत राजवीर गुर्जर, मसूदा विधानसभा से संयोजक कुलदीप सांमरिया सह संयोजक आशीष शर्मा, नसीराबाद विधानसभा से संयोजक राजेश लखन सह संयोजक शुभम पाराशर, केकड़ी विधानसभा से संयोजक मनोज घटाला सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, ब्यावर विधानसभा से संयोजक वीरेंद्र सिंह अवाना व सह संयोजक चंदन सिंह को नियुक्त किया गया है।
Source link
Recent Comments