अकलेरा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मनोहर थाना और अकलेरा क्षेत्र में विधि विधान के साथ नगर सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा होलिका दहन से पूर्व चली आ रही प्रथाओं के अनुसार पूजा अर्चना की गई। वही विधि विधान के साथ कस्बे में सरकारी कर्मचारियों द्वारा चली आ रही प्रथाओं के अनुसार होलिका दहन किया गया।
पुराना थाना चौक होली समिति अध्यक्ष अंशुल जैन ने बताया कि कस्बे सहित क्षेत्र में चली आ रही प्रथा के अनुसार विधि विधान के साथ कस्बे की महिलाओं द्वारा होलिका दहन से पूर्व कस्बे में बनाई गई। आधा दर्जन के लगभग होलिका पूजन किया गया।
इस दौरान बताए गए क्षेत्र के ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं कस्बे में जगह-जगह होली दहन से पहले समितियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर कई कार्यक्रम आयोजन किए गया। इसी दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में बनी सभी होलिकाओं का दहन किया गया। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं मंगलवार को रंगोत्सव कार्यक्रम क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा।
Source link
Recent Comments