महिला को पीटा
– फोटो: डेमो पिक
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके देवर ने जमकर पीटा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। घायल महिला को उसका पति पुलिस के पास ले गया, जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
महिला का आरोप है कि उसका देवर मिलावटी दूध का काम करता है। वह घर के एक कमरे में मिलावटी दूध बना रहा था। इसी बीच वह वहां कुछ रखने चली गई। इस पर देवर भड़क गया और भाभी पर मिलावटी दूध बनाने का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा।
जब महिला ने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी तो उसने भी उसे झूठ बताया। गुस्साए देवर ने महिला को करछुल से पीटा, जिससे वह घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
Recent Comments