Sunday, March 26, 2023
spot_img

हाथरस न्यूज़: शहर में नो एंट्री सिस्टम फेल, बेखटके घुस रहे बड़े वाहन


बाजार में माल लोड करना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस द्वारा बनाई गई नो एंट्री की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर बड़े वाहनों का तांता लगा रहता है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में नो इंट्री की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत शहर के बाजारों में जाम की समस्या न हो, इसके लिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है. मुख्य बाजार गुधई, नजीहाई, घंटाघर सहित अन्य बाजारों में दिन में ही भारी वाहनों से माल की लोडिंग व अनलोडिंग होती है। इससे इन बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

शहर के बाजारों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, ताकि शहर में जाम की समस्या को कम किया जा सके। प्रेमशंकर, यात्री

शहर में अक्सर भारी वाहनों के घुसने से जाम लग जाता है। वहीं, बड़े वाहनों के कारण कई बार जाम में घंटों बीत जाते हैं। महादेव, यात्री

शहर के मुख्य चौराहों पर नो एंट्री सिस्टम होना चाहिए। नो एंट्री सिस्टम पूरी तरह फेल है। इससे बड़े वाहन शहर के अंदर आ जाते हैं। लोकेश, यात्री


Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments