Sunday, June 4, 2023
spot_img

राजकुमारी सोफिया Duleep Singh के ब्रिटेन स्थित आवास पर सम्मान के तौर पर ‘नीली पट्टिका’ लगाई गई

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Commons

महारानी विक्टोरिया द्वारा लंदन के दक्षिण-पश्चिम में हैम्पटन कोर्ट पैलेस में सोफिया और उनकी बहनों को अनुग्रह के रूप में ‘‘फैराडे हाउस’’ अपार्टमेंट प्रदान किया गया था। राजकुमारी सोफिया इस आवास में चार दशकों से अधिक समय तक रहीं।

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह के लंदन स्थित आवास पर शुक्रवार को सम्मान के तौर पर ‘नीली पट्टिका’ लगाई गई।
‘इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी’ द्वारा संचालित ‘नीली पट्टिका’ योजना ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के महत्व का सम्मान प्रदर्शित करती है।
महारानी विक्टोरिया द्वारा लंदन के दक्षिण-पश्चिम में हैम्पटन कोर्ट पैलेस में सोफिया और उनकी बहनों को अनुग्रह के रूप में ‘‘फैराडे हाउस’’ अपार्टमेंट प्रदान किया गया था। राजकुमारी सोफिया इस आवास में चार दशकों से अधिक समय तक रहीं।

‘सोफिया: प्रिंसेस, सफ़्रागेट, रेवोल्यूशनरी’ जीवनी की लेखिका अनीता आनंद ने कहा, ‘‘एक राजनीतिक पत्रकार के रूप में, मुझे लगा कि मुझे महिलाओं के मताधिकार के लिए संघर्ष करने वालों की कहानी पता है और फिर मुझे इस असाधारण महिला के बारे में पता चला और मैं उनसे प्रभावित हुई।’’
आनंद ने कहा कि अंतिम सिख शासक की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री होने की वजह से सोफिया चाहतीं तो बेहद आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक कठिन रास्ता चुना।
लेखिका ने कहा कि राजकुमारी सोफिया ने महिलाओं को मताधिकार देने के लिए संघर्ष किया था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments