Wednesday, November 29, 2023
spot_img

Sri Lanka की जमीन, जासूसी करेगा चीन, बढ़ने वाली है भारत-अमेरिका समेत यूरोपीय देशों की चिंता

Prabhasakshi

विस्तारवादी चीन अब श्रीलंका को कर्ज में फंसा कर पॉवरफुल रडार सिस्टम लगाने की प्लानिंग कर रहा है। श्रीलंका में रडार लगाकर चीन की नेवी हिंद महासागर में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य मूवमेंट को ट्रेस करना चाहती है। कई मुद्दों को लेकर अपने ही देश में घिरे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक बार फिर भारत को निशाना बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में हैं।

डोकलाम और गलवान में मुँह की खाने के बाद चालबाज चीन अब भारत के खिलाफ एक नई साजिश रचने की तैयारी में है। भारत के खिलाफ चीन अब जासूसी वाली साजिस रच रहा है। चीन ने इस बार ये चाल श्रीलंका की जमीन से चलने की कोशिश की है। भारत पर नजर रखने के लिए चीन का रडार वाला प्लान सामने आया है। विस्तारवादी चीन अब श्रीलंका को कर्ज में फंसा कर पॉवरफुल रडार सिस्टम लगाने की प्लानिंग कर रहा है। श्रीलंका में रडार लगाकर चीन की नेवी हिंद महासागर में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य मूवमेंट को ट्रेस करना चाहती है। कई मुद्दों को लेकर अपने ही देश में घिरे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक बार फिर भारत को निशाना बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में हैं।

भारत के खिलाफ नई साजिस का खुलासा होने के बाद ये साफ हो चुका है की चीन किसी भी हालत में सुधरने वाला नहीं है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा। आर्थिक मोर्चों पर कमजोर हो रहा चीन अपने पड़ोसियों को को डराने के लिए हर हथकंडा अपनाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन अब कर्ज के जाल में फंसे श्रीलंका की जमीन पर अपना एक रडार बेस बनाने की तैयारी कर रहा है। इस रडार बेस के जरिये वो भारत की जासूसी करना चाहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीलंका के डोंडरा बे के जंगलों में चीन अपना रडार बेस बनाने की प्लानिंग कर रहा है।

लंबे रेस वाले इस रडार के जरिये चीन भारत के परमाणु बेस और भारतीय मिसाइल के साईट की जासूसी की फिराक में लगा है। चीन की कोशिश भारतीय सुरक्षा तत्व की हर जानकारी जुटाना है। जिसके आधार पर वो अपनी नई चाल चल सके। नए रडार बेस से चीन भारत ही नहीं हिन्द महासागर में अमेरिका और ब्रिटेन की नेवल एक्टिविटी पर भी नजर रखना चाहता है। चीन की ये साजिश उसके खतरनाक मंसूबों की गवाही दे रही है। 

अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments