Saturday, June 3, 2023
spot_img

रूस ने जापान सागर में मिसाइलों के परीक्षण का दावा किया

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Common

मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दो नौकाओं ने करीब 100 किलोमीटर दूर दुश्मन के युद्धपोत पर मिसाइल हमले का अभ्यास किया। मंत्रालय ने बताया कि दो मॉस्किट क्रूज मिसाइलों ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को ने जापान सागर में जहाज रोधी मिसाइलों का परीक्षण किया है।
मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दो नौकाओं ने करीब 100 किलोमीटर दूर दुश्मन के युद्धपोत पर मिसाइल हमले का अभ्यास किया। मंत्रालय ने बताया कि दो मॉस्किट क्रूज मिसाइलों ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।

मॉस्किट एक सुपरसोनिक जहाज रोधी क्रूज मिसाइल है जिसमें परमाणु हमला करने की भी क्षमता है।
मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास जापान सागर में ‘पीटर द ग्रेट बे’ में हुआ।
बहरहाल, जापान के रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments