Saturday, June 3, 2023
spot_img

Pakistan के बलूचिस्तान में छह सैनिकों की मौत, छह आतंकवादी भी ढेर

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Common

सेना का अभियान शुक्रवार शाम को आतंकवादियों के शुरुआती हमले को नाकाम करने के बाद शुरू हुआ और शनिवार की सुबह पूरा हुआ। पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘ भारी हथियारों से लैस परिसर में मौजूद सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ’’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी जबकि छह आतंकवादी भी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।
सेना के बयान के मुताबिक विद्रोहियों ने प्रांत के मुस्लिम बाग इलाके में एक अर्धसैनिक अग्रिम कोर परिसर पर हमला किया, जिससे बंधक की स्थिति पैदा हो गई।

सेना का अभियान शुक्रवार शाम को आतंकवादियों के शुरुआती हमले को नाकाम करने के बाद शुरू हुआ और शनिवार की सुबह पूरा हुआ।
पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘ भारी हथियारों से लैस परिसर में मौजूद सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ’’
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों और एक नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments