Sunday, December 10, 2023
spot_img

Ukraine संघर्ष के किसी पक्ष को हथियारों का निर्यात नहीं करेंगे: चीन

प्रतिरूप फोटो

Google Creative Common

चीन औपचारिक रूप से कहता रहा है कि वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर तटस्थ है, लेकिन उसने राजनीतिक रूप से रूस का समर्थन किया है। कांग ने संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बातचीत को संभव बनाने में मदद करने की इच्छा दोहराई और कहा कि सभी पक्षों को ‘‘वस्तुनिष्ठ और शांत’’ रहना चाहिए।

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में शामिल किसी भी पक्ष को हथियार नहीं बेचेगा और असैन्य एवं सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात को नियंत्रित करेगा।
अमेरिका और अन्य देशों ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि चीन रूस को सैन्य सहायता मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। कांग ने इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर यह बात की।
चीन औपचारिक रूप से कहता रहा है कि वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर तटस्थ है, लेकिन उसने राजनीतिक रूप से रूस का समर्थन किया है।
कांग ने संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बातचीत को संभव बनाने में मदद करने की इच्छा दोहराई और कहा कि सभी पक्षों को ‘‘वस्तुनिष्ठ और शांत’’ रहना चाहिए।

चीन आईं जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने के लिए ताइवान सरकार को जिम्मेदार बताया।
बीजिंग ताइवान पर अपना दावा करता है और उसने इस द्वीप को डराने की कोशिश के तहत वृहद स्तर पर सैन्य अभ्यास किए हैं।
कांग ने कहा, ‘‘सैन्य सामग्रियों के निर्यात के मामले में चीन विवेकपूर्ण और जिम्मेदार रवैया अपनाता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चीन संघर्ष के संबंधित पक्षों को हथियार प्रदान नहीं करेगा और कानूनों एवं नियमों के अनुसार दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात का प्रबंधन और नियंत्रण करेगा।’’

इस बीच, बेयरबॉक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य के रूप में चीन की संघर्ष समाप्त करने में मदद करने की विशेष जिम्मेदारी है।
उन्होंने ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव का भी उल्लेख किया और कहा कि इस क्षेत्र में संघर्ष एक वैश्विक आपदा बन जाएगा।
चीनी विदेश मंत्री ने बेयरबॉक की इन चिंताओं को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि ताइवान ‘‘चीन का आंतरिक मामला है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता एवं शांति साथ-साथ नहीं हो सकती।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़




Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments