Creative Common
रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु शक्ति के उपयोग की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि नाटो केवल पुतिन को याद दिला सकता है कि नाटो एक परमाणु-सशस्त्र गठबंधन है। इसका संदेश था कि रूस को ऐसे ख्याल के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव जिम मैटिस ने कहा कि भारतीय रक्षा बलों को अच्छी तकनीक की जरूरत है क्योंकि “जितना अधिक भारत मजबूत होगा, इस दुनिया में चीजें उतनी ही शांत होंगी। मैटिस ने रायसीना डायलॉग 2023 के 8वें संस्करण में “द ओल्ड, द न्यू एंड द अनकन्वेंशनल: असेसिंग कंटेम्परेरी कंफ्लिक्ट्स” पर पैनल डिस्कशन में बोलते हुए यह बात कही। मैटिस ने कहा कि नई तकनीक आने पर भी मानवीय कारक हावी रहते हैं। भारतीय सेना को अच्छी तकनीक की जरूरत है क्योंकि भारत जितना मजबूत होगा और खुद के लिए बोलेगा, इस दुनिया में उतनी ही शांत चीजें मिलने वाली हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु शक्ति के उपयोग की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि नाटो केवल पुतिन को याद दिला सकता है कि नाटो एक परमाणु-सशस्त्र गठबंधन है। इसका संदेश था कि रूस को ऐसे ख्याल के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा मुझे यहां भारत में परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी के सख्त बयान की ओर ध्यान दिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत का रूस से संबंध है जिसने उस संदेश को मजबूत और प्रभावी बनाया होगा। हम इसके लिए आपके प्रधानमंत्री के आभारी हैं। इतिहास की एक कहावत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “मित्रों के साथ राष्ट्र फलते-फूलते हैं, बिना सहयोगियों के राष्ट्र मुरझा जाते हैं।
अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस का मानना है कि यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन भी भारत पर हमला कर सकता है। मैटिस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर चीन की बारीक नजर है और अगर रूस, यूक्रेन में सफल होता है तो इससे प्रोत्याहित होकर चीन भी एलएसी पर भारत पर हमला कर सकता है। बता दें कि जिम मैटिस से सवाल किया गया था कि क्या चीन का सामना करने के लिए अमेरिका तैयार है? इसके जवाब में मैटिस ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि चीन तैयार है।
अन्य न्यूज़
Recent Comments